टीपीसी उग्रवादी संतोष गंझू ने किया सरेंडर व पांच पुलिसकर्मियों का हत्यारा नक्सली गिरफ्तार

टीपीसी उग्रवादी संतोष गंझू ने किया सरेंडर व पांच पुलिसकर्मियों का हत्यारा नक्सली गिरफ्तार
रांची: रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के समक्ष शुक्रवार को एक लाख के इनामी टीपीसी उग्रवादी संतोष गंझू ने सरेंडर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते पांच पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल 50 हजार रूपया के इनामी नक्सली एनम हस्सा पूर्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसएसपी ने प्रेसवार्ता में कही। मालूम हो कि
टीपीसी उग्रवादी संतोष गंझू की झारखंड पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।संतोष के खिलाफ रांची के ओरमांझी थाना में दो मामले दर्ज हैं। वही एनम हस्सा पूर्ति प एनआईए ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। वह भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य था, जो पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली ने तिरुलडीह खरसावां थाना क्षेत्र की गस्ती पार्टी पर घात लगाकर हमला किया था। जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की शहादत हुई थी। इस नक्सली को तमाड़ थाना क्षेत्र के राडगांव और रंगामाटी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। एनम हस्सा तमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है।





