मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से बिहार जा रही टूरिस्ट बस फतेहपुर में दुर्घटनाग्रस्त, 24 यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली से बिहार जा रही टूरिस्ट बस फतेहपुर में दुर्घटनाग्रस्त, 24 यात्री घायल

दिल्ली। दिल्ली से बिहार को जा रही एक टूरिस्ट बस शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 24 यात्री घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्रेन की मदद से बस को हाइवे से हटवाकर मार्ग से जाम को खुलवाया।थरियांव क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार राय ने बताया कि एक टूरिस्ट बस दिल्ली से बिहार के औरंगाबाद जा रही थी। शनिवार की सुबह थरियांव थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के देहुली गांव के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद जहां यात्रियों में चीख-पुकार मच गया तो वहीं, हाइवे पर वाहनों का जाम लगने लगा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। क्रेन से बस को हटवाकर हाइवे के किनारे लगाया। इसके बाद धीरे-धीरे हाइवे से जाम खुला। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल यात्रियों से हादसे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें