मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में मदरसे से किताबें चुराने के आरोप में दो अनाथ बहनों पर जुल्म, उंगलियां जला दी गईं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद,। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तुलंबा इलाके से दिल दहला

देने वाला वाकया सामने आया है। यहां मदरसे से किताबें चुराने के आरोप में

दो अनाथ बहनों पर जुल्म ढाया गया। इसके बाद उनकी उंगलियां जला दी गईं। यह

खुलासा पाकिस्तान के समाचार चैनल एआरवाई न्यूज ने किया है। यह रिपोर्ट

सोमवार को प्रसारित की गई है।

पीड़ित लड़कियों की मां ने

आरोप लगाया कि मुदस्सिर और मकसूद नाम के व्यक्तियों ने अन्य लोगों के साथ

मिलकर उनकी बेटियों पर अत्याचार किया। लड़कियों को एक तंबू में ले जाया

गया। रस्सियों से बांधकर लटका दिया गया। महिला का दावा है कि हमलावरों ने

बाद में उसे और लड़कियों को पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित लड़कियों की मां ने

दावा किया, ''पुलिस ने मुझे और मेरी बेटियों को गैर-मेडिकल जांच की गारंटी

पर रिहा कर दिया।''

महिला ने पुलिस अधिकारियों पर उपेक्षा

का आरोप लगाया है और जोर दिया है कि उनकी बेटियों की मेडिकल जांच और न्याय

जरूरी है। डीएसपी सलीम रथ ने पुष्टि की है कि लड़कियों पर मदरसे से किताबें

चुराने और उन्हें किसी और को देने का आरोप है। उन्होंने उल्लेख किया कि

घटना कुछ दिन पहले हुई थी और आश्वासन दिया कि वह फिलहाल मामले की जांच कर

रहे हैं। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें