मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में बारिश का कहर, भूस्खलन से 9 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांग्लादेश में बारिश का कहर, भूस्खलन से 9 लोगों की मौत

ढाका। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकांश हादसे रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में हुए।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उखिया उपजिला के अलग-अलग रोहिंग्या शिविरों में भूस्खलन से 8 लोगों की जान गई, जबकि कॉक्स बाजार नगर में एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई।

बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक, द ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, सबसे बड़ा हादसा जामटोली कैंप-15 में हुआ, जहां पहाड़ी से मिट्टी खिसककर 44 वर्षीय मोहम्मद कमाल हुसैन के घर पर गिर गई।

हादसे में कमाल हुसैन, उनकी 39 वर्षीय पत्नी हुमायरा बेगम और चार वर्षीय बेटे मोहम्मद अनस की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया।

एक अन्य घटना में कुतुपालोंग रोहिंग्या कैंप-7 में पहाड़ी ढहने से 7 वर्षीय एकराम की मौत हो गई।

इसके कुछ घंटों बाद बालुखाली रोहिंग्या कैंप-11 में हुए भूस्खलन में चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में 27 वर्षीय उम्मे हबीबा, 13 वर्षीय तंजीना अख्तर, 5 वर्षीय मोहम्मद रिहान और 3 वर्षीय हारुनुर रशीद शामिल हैं।

इसके अलावा, कॉक्स बाजार शहर के छत्तरघोना इलाके में हुए एक अन्य भूस्खलन में अली अकबरनामक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने अली अकबर को मृत घोषित कर दिया।

उखिया प्रशासन ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

उखिया की उपजिला निर्वाही अधिकारी पन्ना अख्तर ने कहा, "प्रशासन लगातार माइक से लोगों को सतर्क कर रहा है और जोखिम वाले क्षेत्रों को खाली करने की सलाह दी जा रही है। लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें