मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

एसटीएफ के सहयोग से जिले का टॉप टेन अपराधी सुमित यादव मानिकपुर से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसटीएफ के सहयोग से जिले का टॉप टेन अपराधी सुमित यादव मानिकपुर से गिरफ्तार

अररिया। जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार सुमित यादव को पटना से आई एसटीएफ की टीम ने सिमराहा थाना पुलिस के सहयोग से मंगलवार को मानिकपुर से गिरफ्तार किया।एसटीएफ और सिमराहा थाना पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई।गिरफ्तारी की पुष्टि सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने की।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का नाम सुमित कुमार यादव है, जो थाना क्षेत्र के औराही पूरब का निवासी है। गिरफ्तार सुमित जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल है, जिसे एसटीएफ के सहयोग से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सिमराहा कलोनी रेणु गेट के पास हुई मोटरसाइकिल लूटकांड में पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी। थाने में दर्ज मामले में वह अप्राथमिकी अभियुक्त है।इसके अलावे भी इनके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें