मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

टमाटर के दाम में जल्‍द गिरावट के आसार, खुदरा भाव 75 रुपये प्रति किलो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, । दिल्‍ली-एनसीआर में टमाटर की कीमत 75 रुपये

प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। प्‍याज भी 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक

रहा है लेकिन अब जल्द ही टमाटर और प्‍याज की बढ़ी कीमतों से राहत मिलने की

उम्मीद है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार

को बताया कि आपूर्ति में बाधा की वजह से टमाटर और प्याज सहित अन्‍य

सब्जियों की बढ़ी कीमतों के जल्द ही स्थिर होने की उम्मीद है। दक्षिणी

राज्यों से आपूर्ति बढ़ने से आने वाले हफ्तों में इनकी कीमतों में नरमी आने

की उम्मीद है। फिलहाल राजधानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से

टमाटर की आपूर्ति हो रही है।

दरअसल राजधानी दिल्ली सहित कुछ अन्य

शहरों में टमाटर, प्याज और आलू सहित अन्‍य सब्जियों की कीमतें बढ़ी हैं।

बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से नई दिल्ली में टमाटर का खुदरा भाव 75

रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है लेकिन बारिश के कारण आपूर्ति शृंखला

में और रुकावट नहीं आती है तो इसकी कीमतों में कमी आने की संभावना जताई जा

रही है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 12 जुलाई को दिल्ली में

टमाटर की खुदरा कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो एक साल पहले इसी अवधि

में 150 रुपये प्रति किलोग्राम थी। मुंबई में टमाटर का भाव 83 रुपये प्रति

किलोग्राम था, जबकि कोलकाता में यह 80 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें