तोगड़िया ने मुस्लिम आबादी को लेकर कही ये बड़ी बात
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष व संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने बढ़ती हुई मुस्लिम जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा मुस्लिम जनसंख्या पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
यूपी के बहराइच के एक गांव में राम मंदिर धन्यवाद व दर्शन कार्यक्रम में प्रवीण तोगड़िया का ग्राम प्रधान अतुल कुमार सिंह ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबांधित करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जुमे की नमाज की तरह सभी हिन्दूओं को मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ करना चाहिए।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद, प्रात के संगठन मंत्री वेद प्रकाश सचान, प्रांतीय सह संगठन मंत्री इंद्र बली सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





