मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैनः आज पांच लाख दीपों से जगमग होंगे क्षिप्रा के पावन घाट- जुबिन नौटियाल बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उज्जैन। हिन्दू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर आज (मंगलवार को)

भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम आयोजित किया

जा रहा है। कार्यक्रम में शाम सात बजे से मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के पावन

घाटों पर पांच लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह दीप राम घाट, दत्त अखाड़ा,

नर्सिंग घाट और गुरुद्वारा घाट पर प्रज्वलित होंगे। इसके पश्चात रात्रि 8

बजे से 10 बजे तक सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल द्वारा प्रस्तुति

दी जाएगी। कार्यक्रम का 14 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण भी किया

जाएगा।

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने

बताया कि शिप्रा के किनारे रामघाट पर मंगलवार शाम 7 बजे दीपो को उत्सव ‘शिव

ज्योति अर्पणम महोत्सव’ होगा, जिसमें एक साथ एक समय पर पांच लाख दीप

प्रज्वलित किए जाएंगे। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी होगी और प्रसिद्ध गायक

जुबिन नौटियाल अपने दल के साथ नदी के बीच बनाए मंच से गीतों की प्रस्तुति

देंगे। पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में होगा।

कार्यक्रम

की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। घाटों को सीरिज एवं रंग-बिरंगी लिग्गियां

लगाकर सजाया गया है। घाट पर ब्लाकवार व्यवस्थित दीप जमा दिए गए हैं। एक

ब्लाक में 225 दीप रखे गए हैं। इन्हें जलाने में कितना वक्त लगता है, इसका

डेमोस्ट्रेशन किया जा रहा है। नदी में भरा गंदा पानी आगे बहाकर नर्मदा का

शुद्ध जल भर दिया गया है। पानी का आक्सीजन लेवल बढ़ाने, आसपास की वायु

गुणवत्ता सुधारने के लिए नदी में फ्लोटिंग वाटर फाउंटेन लगा दिए गए हैं।

गौरतलब

है कि शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव में पिछले वर्ष 2023 में 18 लाख 82 हजार

दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए थे। इसके पहले वर्ष 2022 में 11 लाख 71

हजार दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए थे। दोनों वर्ष महोत्सव महाशिवरात्रि पर

हुआ था। तब उज्जैन ने अयोध्या में हुए दीपोत्सव का विश्व रिकार्ड तोड़ा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें