मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों का महा धरना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों का महा धरना

नवादा। नवादा के मंगर बीघा मोड पर अवस्थित बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के निकट गुरुवार को बैंक के क्षेत्रीय पदाधिकारी के मनमानी तथा गुंडों जैसा व्यवहार से नाराज बैंक के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने एकदिवसीय धरना देकर कार्रवाई नहीं किए जाने के विरुद्ध अनिश्चित आंदोलन के भी चेतावनी दी है ।कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रीय अधिकारी बैंक बुलाकर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गालियां देते हुए सी आर बर्बाद कर देने की चेतावनी देते हैं। बार-बार नौकरी से भी बाहर निकालने की बात करते हैं जो उनके मनमानी तथा लाल फीताशाही रवैया का परिचायक है।नवादा तथा शेखपुरा जिले के बिहार ग्रामीण बैंक के सभी शाखों के प्रबंधक से लेकर सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों ने धरना देकर क्षेत्रीय प्रबंधक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सर्वोच्च अधिकारी से कार्रवाई की मांग की।धरना पर बैंक अधिकारी शशि शेखर कुमार, अविनाश कुमार ,अक्षय कुमार ,राजेश कुमार ,भानु प्रताप के नेतृत्व में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने क्षेत्रीय पदाधिकारी के विरोध में नारेबाजी की। धरना पर सेंट्रल कमिटी पटना के अधिकारी महासचिव नदीम अख्तर, सुमन कुमार ,लोकेश चंद्र सिंह, रवि रंजन कुमार ,कर्मचारी संघ के महासचिव कुंदन कुमार राय, बैंकर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, महासचिव प्रमोद कुमार आदि ने कहा कि यह लड़ाई क्षेत्रीय पदाधिकारी को एक चेतावनी मात्र है। अगर इनके रवैया में सुधार नहीं हुआ तो बैंक की स्थिति विरोध के कारण खराब होगी।जिसके लिए वे ही जिम्मेदार होंगे। वेअधिकारी व कर्मचारी को प्रताड़ित करते रहते हैं जो एक गंभीर मामला है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें