गांधी मैदान में आज 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को मिलेगा नियुक्तिपत्र
गांधी मैदान में आज 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को मिलेगा नियुक्तिपत्र
पटना ।गांधी मैदान में आज 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई मंत्री मौजूद रहेंगे। सभी 38 जिलों से 640 बसों से शिक्षकों को पटना लाया जाएगा।पटना, वैशाली, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, गया, जहानाबाद, नवादा और शेखपुरा 15 जिलों के शिक्षक आएंगे।ये सभी बसें गेट नंबर 8 और 10 से प्रवेश करेंगी और गांधी मैदान में ही लगेंगी। बाकी 23 जिलों से आने वाली बसों को गंगा पथ पर लाया जाएगा और वहां से शिक्षक पैदल गांधी मैदान पहुंचेंगे। 13 जनवरी की सुबह से गांधी मैदान की ओर व्यावसायिक वाहनों के जाने पर रोक रहेगी। उस दिन सुबह 3 से दिन के 2 बजे तक बाहर से आने वाले ट्रकों की पटना में इंट्री नहीं होगी। गांधी मैदान के गेट नंबर एक से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहनों को प्रवेश कराया जाएगा। दोपहर 12 बजे से पहले आने वाले वीवीआईपी के वाहन ज्ञान भवन के अंदर निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे। शिक्षकों के वाहन गांधी मैदान के गेट नंबर 8 और 10 से मैदान के अंदर जाएंगे और निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे





