मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

नालंदा में अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नालंदा। नालंदा में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर नालंदा जिला सीमा अंतर्गत खराट मोड़ के समीप बड़ी छापेमारी की गई है।इस संयुक्त अभियान में विभिन्न थानों की मदद से अवैध बालू लदे नौ ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई है।इस संबंध में गिरियक थाना प्रभारी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खनन विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर गिरियक, राजगीर, पावापुरी सहायक थाना एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नौ ट्रैक्टरों को जप्त किया जो अवैध रूप से बालू लादकर ले जाए जा रहे थे।उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान सभी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया जिनकी तलाश की जा रही है।पुलिस ने मौके से अवैध चालान निर्गत करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर अवैध खनन में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुफस्सिल थाना द्वारा आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें