मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

नालंदा में आपसी रंजिश मे गोली मारकर मजदूर की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नालंदा। नालंदा जिले के नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमसपूर गांव में शुक्रवार की सुबह काम पर जा रहे मजदूर की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी।अचानक इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक स्वर्गीय चंदेश्वर गोप का 35 वर्षीय पुत्र सिंकदर यादव है।परिजन ने पड़ोसी गुड्डू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है,जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।मृतक के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वे मजदूरी करने जा रहे थे कि पूर्व से घात लगाये दो बाईक सवार युवक ने पिताजी काे तीन गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल युवक ने शोर मचाया, जिससे परिवार के लोग और परिजन उन्हें तुरंत नालंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।संतोष कुमार ने बताया कि लगभग एक साल पहले पड़ोस की एक महिला से कहासुनी के बाद से आरोपित के द्वारा लगातार उनके परिवार को धमकी दे रहा था। दो महीने पहले उनके घर में तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान फेंका गया था और उनके पिता पर हमला भी किया गया था। कई बार जान से मारने की धमकी भी मिली। इस संबंध में थाने में कई बार शिकायत और लिखित आवेदन भी दिए गए लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। आरोपी गुड्डू यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें