मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

नालन्दा में रिश्वत लेते बी सी ओ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नालन्दा में रिश्वत लेते बी सी ओ गिरफ्तार

बिहारशरीफ । नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र से निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार की शाम रिश्वत लेते हुए एक ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकारी का नाम प्रशांत कुमार है, जो निगरानी विभाग के अनुसार, सिलाव के गोरमा पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।बताया जाता है कि प्रशांत कुमार ने 14 फर्जी नामों को हटाने के लिए अमन कुमार से पैसों की मांग की थी। निगरानी विभाग ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए प्रशांत कुमार को बिहारशरीफ में पैसा लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।इस संबंध में डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष की शिकायत पर निगरानी विभाग ने पहले मामले का सत्यापन किया और फिर प्रशांत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार बीसी ओ प्रशांत कुमार को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।इस गिरफ्तारी से जिले में प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर एक बड़ा कदम उठाया गया है, और निगरानी विभाग ने संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें