मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

नालन्दा में डेंगू मरीज मिलने से हडकंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बिहारशरीफ। नालन्दा जिलान्तर्गत हरनौत प्रखंड में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। बताया जाता है कि नालंदा जिले में इन दिनों विभिन्न पंचायतों में जगह-जगह पईन तालाब खेत नदी समेत अन्य जलाशयों में बारिश व बाढ़ का पानी भरा है। इससे मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। डेंगू के दो केस आने को लेकर व मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए गांव के टोले में मंगलवार को फोगिंग किया गया।पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि अचानक तेज बुखार आना छाती व उपर के हिस्सों में दानों का निकलना आंखों के पिछले हिस्से में जोर का दर्द भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना आदि डेंगू के लक्षण है। वहीं ठंड लगकर बुखार आना शरीर में दर्द सिर दर्द व उल्टी आना पसीना आकर बुखार कम होना कमजोरी महसूस होना मलेरिया हो सकता है।चिकित्सा प्रभारी ने बताया इसके बचने के लिए अपने आस पास पानी जमा न होने दे, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, दिन के समय पूरी बाजू के कपड़े पहने ,घरों में मच्छर नाशक दवाई का छिड़काव करें कूलर, होदी या पानी से भरे हुए बर्तन को खाली रखें व जहां पानी जमा है वहां कीटनाशक डाल दें या पानी खाली कर दें। पीएचसी के केटीएस शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मुबारकपुर गांव में चार-पांच दिन पहले एक डेंगू का केस मिला था।जहां जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मच्छरों से बचाव के लिए फोगिंग व दवा का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा दस दिन पूर्व रामसंग-डिहरा गांव में एक मरिज डेंगू का मिला था।जहां फोगिंग किया गया था। उन्होंने कहा दोनों का जांच पटना में हुआ था जहां डेंगू का केस मिला जहां दोनो कि स्थिति सामान्य बताया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें