मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आरओबी का किया उद्घाटन, मंदिर में की पूजा अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नालंदा। नालंदा जिले के राजगीर में मंगलवार को मुख्यमंत्री के कर कमलों से सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का शिलान्यास के साथ साथ राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आर०ओ०बी० का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने राजगीर के सिलाव के बेलौआ में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 862.63 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा जिला अंतर्गत सालेपुर (एस०एच०-78) से नूरसराय-अहियापुर-सिलाव होते हुए एन0एच0-120 के बेलौआ (राजगीर) तक फोर लेन हाई-वे (बौद्ध सर्किट को जोड़नेवाला राजगीर का पर्यटन मार्ग) के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ का निर्माण हो जाने से पटना से राजगीर की दूरी लगभग 20 किमी कम हो जाएगी। इसके बन जाने से राजगीर में निर्माणाधीन / निर्मित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर व हवाई अड्डा, नालंदा विश्वविद्यालय एवं राजगीर पर्यटन क्षेत्र पहुंचना सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पथ के बन जाने से इस क्षेत्र मेंऔद्योगिक एवं आर्थिक विकास में प्रगति होगी। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजगीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इससे लोगों का आवागमन और सुगम हो जाएगा तथा जाम से निजात मिलेगी। विदित हो कि रेलवे ओवरब्रिज राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-120 (पुराना एन०एच०-82) सरदार पटेल हॉल्ट एवं राजगीर परिसर में स्थित है। पहले यहां लेवल क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस आर०ओ०बी० के बगल से राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तरफ राजगीर, नवादा एवं गयाजी से जाने के लिए पथ निकलती है।

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम है, जिसमें कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्द्धाएं होती रहती हैं और आर०ओ०बी० से राजगीर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की दूरी 8 कि०मी० है।

राजगीर खेल परिसर स्थित स्टेडियम में एशिया रग्बी अंडर 20 चैंपियनशिप की तैयारियों का भी जायजा लिया और वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इसके पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री ने भूटानी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें