मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

वाेटर लिस्ट शुद्धिकरण समर्थन को लेकर जदयू ने निकाली साइकिल रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नालंदा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के समर्थन में जनता दल (यूनाइटेड) ने मंगलवार को नालंदा जिले के रहुई प्रखंड में साइकिल जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व जदयू के जिला प्रवक्ता भवानी सिंह ने किया। यह रैली रहुई बाजार से प्रखंड कार्यालय तक निकाली गई, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को मतदाता सूची सत्यापन में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का खंडन करना था।मौके पर भवानी सिंह ने कहा कि “यह अभियान पूरे बिहार में पंचायत और वार्ड स्तर तक चलाया जा रहा है ताकि मतदाता बिना किसी भय या संकोच के अपना नाम सत्यापित करा सकें। सत्यापन प्रक्रिया में केवल फर्जी और मृत मतदाताओं के नाम ही हटाए जा रहे हैं, इसमें कोई बुराई नहीं है। यदि मतदाता सूची शुद्ध होगी, तो मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा।”उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष का काम सिर्फ जनता को भ्रमित करना है। वे हर सकारात्मक पहल में भी मीन-मेख निकालते हैं, जबकि इस अभियान का लक्ष्य लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।जिला प्रवक्ता ने बुधवार को महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, “एक ओर हमारा दल जन-जागरण के लिए साइकिल रैली निकाल रहा है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन जबरन बंद करवा कर दिहाड़ी मजदूरों और आम लोगों की आजीविका पर चोट कर रहा है। जनता को अब तय करना होगा कि वे विकास चाहते हैं या फिर अराजकता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें