मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

केवीके में खरीफ मौसम पर पोषण वाटिका की स्थापना महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नालंदा। जिले के हरनौत बाजार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में गुरूवार को खरीफ मौसम में पोषण वाटिका की स्थापना को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. सीमा कुमारी के निर्देशन में किया गया।इस मौके परगृह विभाग की वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षण की कोऑर्डिनेटर डॉ. ज्योति सिन्हा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में रुपसपुर गांव की 25 महिलाओं ने भाग लिया है। सभी महिलाओं को एक-एक सब्जी किट प्रदान की गई है जिसमें बैंगन, टमाटर, मिर्च, मूली, प्याज, लौकी सहित कुल दस प्रकार की सब्जियों के बीज शामिल थे।डॉ. ज्योति सिन्हा ने कहा कि खरीफ मौसम में पोषण वाटिका की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है जो ग्रामीण परिवारोंको पोषण सुरक्षा देने में मदद करती है। पोषण वाटिका का उद्देश्य घर के आसपास उपलब्ध खाली स्थान का उपयोग कर मौसमी फल और सब्जियों की खेती करना है जिससे परिवारों को ताजी और पौष्टिक सब्जियां सुलभ हो सकें।उन्होंने बताया कि पोषण वाटिका की स्थापना से न केवल पोषण सुरक्षा मिलती है बल्कि यह आय का अतिरिक्त स्रोत व पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं को सशक्त बनाने और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने का भी एक सशक्त माध्यम भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें