मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मंत्री ने दी स्वीकृति पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मंत्री ने दी स्वीकृति पत्र

नालंदा। नालंदा जिले के बेन प्रखंड मुख्यालय में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को आवास की चाभी और स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पा कुमारी (बेन), पुष्पलता कुमारी (रन्नूी विगहा), उमा देवी (माड़ी ऑट), छोटू राम और उर्मिला देवी (नोहसा) को पूर्ण आवास की चाभी सौंपी। वहीं अन्य पंचायतों के दर्जनों लाभुकों को आवास स्वीकृति आदेश की प्रति दी गई।इस संबंध में मंत्री ने बताया कि इससे पूर्व 24 मार्च को 5,295 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 40-40 हजार रुपये की दर से कुल 301 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि दी गई थी। योजना के तहत तीन किश्तों में 1.20 लाख रुपये की सहायता दी जाती है, जिसमें 60% राशि केंद्र और 40% राशि राज्य सरकार वहन करती है।उन्होंने बताया कि जो पात्र परिवार अब तक इस योजना से वंचित हैं, उनके लिए नामांकन की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इससे बिहार के जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान मिल सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें