मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी ने मरबैता टोला की पगडंडी पर पांच फीट गहरे गड्ढे खोदे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी ने मरबैता टोला की पगडंडी पर पांच फीट गहरे गड्ढे खोदे

सुपौल : नेपाल सीमा से सटे वीरपुर क्षेत्र में तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नई रणनीति अपनाई है। सतना बीओपी क्षेत्र के अंतर्गत नेपाल जाने वाली एक प्रमुख पगडंडी पर जेसीबी मशीन से करीब पांच फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं, ताकि बाइक और चारपहिया वाहनों के जरिए होने वाली अवैध आवाजाही पर अंकुश लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित मरबैता टोला से नेपाल को जोड़ने वाली इस पगडंडी का हाल के दिनों में तस्करों द्वारा लगातार इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी मार्ग से नेपाल की ओर से 17 क्विंटल गांजा लदे एक पिकअप वाहन को भारतीय सीमा में प्रवेश कराने का प्रयास किया गया था। हालांकि एसएसबी की सतर्कता के कारण तस्करों की योजना नाकाम हो गई थी।

बताया जाता है कि उस कार्रवाई के दौरान तस्करों ने सुरक्षा बल के जवानों को वाहन से कुचलने की भी कोशिश की थी। इस गंभीर घटना का उल्लेख एसएसबी पूर्णिया रेंज के डीआईजी मधुकर अमिताभ ने भी एक प्रेस वार्ता में किया था। सीमा सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि तस्कर मुख्य सड़कों की बजाय पगडंडियों और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर मादक पदार्थों व अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी करते हैं। इसी चुनौती से निपटने के लिए मरबैता टोला की पगडंडी पर गहरे गड्ढे बनाकर वाहनों की आवाजाही रोकने का कदम उठाया गया है।

अधिकारियों के अनुसार यह फिलहाल अस्थायी, लेकिन प्रभावी सुरक्षा उपाय साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि एसएसबी की इस पहल से सीमावर्ती इलाके में तस्करी की गतिविधियों पर लगाम लगेगी और सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में तकनीकी निगरानी और अन्य आधुनिक संसाधनों का उपयोग कर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें