मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर 24 परगना जिले में ईडी के अधिकारियों पर तृणमूल समर्थकों का हमला, जान बचाकर भागे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर 24 परगना जिले में ईडी के अधिकारियों पर तृणमूल समर्थकों का हमला, जान बचाकर भागे

कोलकाता,

05 जनवरी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में राशन वितरण

भ्रष्टाचार मामले में छापा मारने पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के

अधिकारियों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला कर दिया।

आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे तृणमूल

कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस वजह से अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा।

उत्तर

24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर पर छापा मारने

पहुंची ईडी की टीम पर हमला हुआ है। संदेशखाली के विभिन्न स्थानों पर

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़कें घेर कर टायरों में आग

लगा दी। मीडिया की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। यह पहली बार है कि ईडी

को किसी अभियान में इतने सख्त विरोध का सामना करना पड़ा।

इस

घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह हुई। राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी

के अधिकारी संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर पहुंचे। घर पर

ताला लगा था। काफी देर तक फोन करने के बाद भी किसी ने जवाब नहीं दिया। करीब

एक घंटे के इंतजार के बाद ईडी के अधिकारियों ने घर का ताला तोड़ने की

कोशिश की। उसी समय तृणमूल समर्थक पहुंच गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

तृणमूल के एक गुट पर केंद्रीय बलों के जवानों को धक्का देने का भी आरोप

लगाया गया है। तृणमूल समर्थकों का आक्रामक रुख देखते हुए ईडी अधिकारी बैरंग

लौट गए। इसके बाद भी भीड़ बवाल काटती रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें