मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

वक्फ विधेयक पर जेपीसी की बैठक में हंगामा, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वक्फ विधेयक पर जेपीसी की बैठक में हंगामा, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल

नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में मंगलवार को हंगामा हो गया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने आक्रोशित होकर पानी की बोतल को मेज पर पटक दिया। इस घटना में वे स्वयं चोटिल हो गए।सूत्रों ने बताया कि बैठक में आज सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वकीलों का पक्ष सुना जाना था। विपक्ष ने सवाल उठाया कि उनका वक्फ बिल से क्या लेना-देना है। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज एवं भाजपा नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच विवाद हो गया। जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने इसमें हस्तक्षेप करने की कोशिश की। इस दौरान कल्याण बनर्जी ने अध्यक्ष की ओर पानी की बोतल उछाला और टेबल पर पटक दिया। इसी दौरान बोतल टूटने से कल्याण बनर्जी के हाथ पर चोट आयी। इसके बाद उन्हें बैठक से बाहर ले जाया गया और मरहम-पट्टी की गई। उन्हें बैठक में दोबारा ले जाते हुए वीडियो सामने आए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और असदुद्दीन औवेसी को देखा जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें