मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

टीएमबीयू में सेमेस्टर फोर का मूल्यांकन ठप, शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टीएमबीयू में सेमेस्टर फोर का मूल्यांकन ठप, शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सत्र 2023-27 सेमेस्टर फोर के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने शनिवार को प्रभारी कुलपति प्रो बिमलेन्दु शेखर झा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही मारवाड़ी कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य का शिक्षकों ने बहिष्कार कर दिया।शिक्षकों ने बताया कि कुलपति मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इसी दौरान सीनेट सदस्य सह एफलियेटेड कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा प्रभारी कुलपति प्रो बिमलेन्दु शेखर झा से बकाया राशि भुगतान को लेकर आग्रह कर रहे थे, लेकिन कुलपति भड़क गए और डॉ. आनंद मिश्रा को तत्काल मूल्यांकन कार्य से डिबार करने का निर्देश रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे को दे दिया।आनंद मिश्रा को मूल्यांकन कार्य से हटाने की बात सुनते ही डॉ. परवेज अख्तर एवं अन्य शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य बंद कर दिया और मारवाड़ी कॉलेज के महिला प्रभाग से बाहर निकल गए। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रभारी कुलपति प्रो बिमलेन्दु शेखर झा ने अपनी गलती पर माफी नहीं मांगी तो वे लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। इधर पूरे मामले पर जब कुलपति से उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन स्थित उनका चेंबर खाली था और जब मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें