मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

मैथिली ठाकुर की जीत पर खुश हुए 'भाभी जी घर पर हैं' के तिवारी जी, कहा- जीत पक्की थी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मैथिली ठाकुर की जीत पर खुश हुए 'भाभी जी घर पर हैं' के तिवारी जी, कहा- जीत पक्की थी

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर शो "भाभी जी घर पर हैं" के रोहिताश्व गौर आज भी घर-घर में तिवारी जी के नाम से फेमस हैं। उनकी और अंगूरी भाभी की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

अब रोहिताश्व गौर मैथिली ठाकुर के बिहार विधानसभा चुनावों में हुई जीत से खुश हैं और उन्होंने ट्रोल करने वाले लोगों को दो टूक जवाब दिया है।

रोहिताश्व गौर टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ कनेक्ट रहते हैं। वे भोजपुरी लोक गायिका मैथिली ठाकुर के फैन हैं और उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मैथिली को वोट करने की अपील की थी। अब उन्होंने अपनी और मैथिली की फोटो शेयर की है, जो उनके सीरियल के सेट की ही है।

उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, "आखिर हमारी प्यारी बेटी मैथिली जीत गई, सबसे कम उम्र की विधायक।

हाल ही में जब मैंने एक वीडियो में मैथिली को जिताने के लिए आप लोगों से रिक्वेस्ट की तो आपने मुझे बुरा भला भी कहा था, लेकिन पता नहीं क्यों बार-बार मेरी आत्मा कह रही थी कि ये जीत पक्की है।"

उन्होंने आगे लिखा, 'ये फोटो हमारे भाभीजी के सेट की है जिसे देखने मैथिली अपने पापा के साथ आई थी। भाभीजी घर पर है उनके परिवार का पसंदीदा सीरियल है।

बता दें कि बिहार चुनाव से पहले रोहिताश्व गौर ने मैथिली ठाकुर की वोट देने की अपील करते हुए एक वीडियो डाला था और उन्होंने मैथिली को ज्यादा से ज्यादा वोट देने की बात कही थी। इस वीडियो के पोस्ट होते ही यूजर्स ने रोहिताश्व गौर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। यूजर्स का मानना था कि एक बहुमुखी प्रतिभा के एक्टर को किसी एक पार्टी का प्रचार नहीं करना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा था, "मुझे तो यही लगता है कि आपको राजनीति में नहीं आना चाहिए था। आपका करियर संगीत में ही इतना उज्ज्वल था कि किसी और की जरूरत ही नहीं थी आपको। ये डिसीजन बिल्कुल समझ नहीं आया।"

एक अन्य ने लिखा था, "मैथिली ठाकुर को राजनीति के बारे में कोई जानकारी नहीं है, वे अपने किसी विकास कार्य के लिए नहीं बल्कि बड़ी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बनने की वजह से जीत गई हैं। उनका देश के विकास और समाज के कल्याण में कोई योगदान नहीं था।"

हालांकि इन सब कमेंट्स को दरकिनार करते हुए रोहिताश्व गौर ने मैथिली ठाकुर की जीत पर खुशी जाहिर की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें