मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जैसलमेर में तिरंगा यात्रा निकाल आमजन में देश भक्ति की लौ जलाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जैसलमेर में तिरंगा यात्रा निकाल आमजन में देश भक्ति की लौ जलाई

जैसलमेर। आजादी के अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल सेक्टर नोर्थ हैडक्वार्टर द्वारा जैसलमेर में शानदार तिरंगा यात्रा निकाल कर आमजन में देश भक्ति की लौ जलाई। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के संबंध में ना केवल प्रेरित किया बल्कि भारत माता की जयजयकार के नारे लगाते हुए देश भक्ति की भावना को जागृत कर एक अलग से माहौल बना दिया।

भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित जैसलमेर में सरहद के प्रहरी सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों द्वारा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल के नॉर्थ सेक्टर हेड क्वार्टर के जवानों एवं अधिकारियों ने जैसलमेर में मंगलवार को शानदार तिरंगा रैली निकाली। रैली को बल डीआईजी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने हरी झंडा दिखा कर रवाना किया रैली में जवान अपने हाथ में तिरंगा उठाए कदम से कदम मिलाते भारत माता की जयकारे लगाते नजर आए। तिरंगा रैली का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावनाओं को जगाने के साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। मंगलवार को जैसलमेर के मुख्य मार्गों गुजरते हुए यह जवान हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय घोष कर रहे थे। इस रैली में बी.एस.एफ के पुरुष जवानों के साथ साथ महिला जवानों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शहर के हृदय स्थल हनुमान सर्किल पर शुरु हुई तिरंगा रैली शहर के मुख्यमार्गों पर अद्भुत नजारा प्रस्तुत रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें