मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

डेढ़ सौ रुपये के विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिग दबोचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डेढ़ सौ रुपये के विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिग दबोचे

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में महज 150 रुपये के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि तीन नाबालिगों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद कुछ ही घंटों में पुलिस ने हत्या के मामले का पर्दाफाश कर तीनों आरोपितों को पकड़ लिया।पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बुधवार को बताया कि 22 जून को तिलक नगर थाने में पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाली युवती ने बताया कि उसके भाई को चाकू मारा गया है और उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने पर एसआई मोहित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में घायल की पहचान पारस के रूप में हुई। उसके शरीर पर तीन चाकू के घाव थे, जिनमें दो बाईं जांघ और एक पीठ पर था। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।बहन को नहीं थी हमलावरों की जानकारीपुलिस ने मृतक की बहन का बयान दर्ज किया। उसने बताया कि उसका भाई उसे घर के पास घायल और बेहोशी की हालत में मिला था। उसे हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस उपायुक्त के अनुसार मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर विनिज कुमार पांडेय और एसआई मोहित कुमार की टीम बनाई गई। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाई। तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर तीन नाबालिगों की पहचान की गई। बाद में उन्हें चौखंडी स्थित बी-ब्लॉक के पास एक पार्क से पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि करीब 40 से 45 दिन पहले पारस ने उनमें से एक नाबालिग से जबरन 150 रुपये ले लिए थे और बाद में पैसे लौटाने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश चल रही थी। 21 और 22 जून की दरम्यानी रात तीनों ने पारस से पैसे को लेकर सवाल किया, जिसके बाद कहासुनी हो गई। पारस वहां से भाग निकला, लेकिन रात करीब 12:15 बजे आरोपितों ने उसे दोबारा तलाश लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई की और इसी दौरान एक नाबालिग ने चाकू से लगातार वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल पारस की बाद में मौत हो गई। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपितों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें संरक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें