मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

टीकमगढ़: किसान का सिर और धड़ अलग अलग मिला, पुलिस को नरबलि की आशंका, जांच शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टीकमगढ़: किसान का सिर और धड़ अलग अलग मिला, पुलिस को नरबलि की आशंका, जांच शुरू

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के विजयपुर गांव में रविवार सुबह एक किसान का सिर और धड़ अलग अलग मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चंदेरा थाना पुलिस बल माैके पर पहुंचा और जांच शुरू की । प्रारंभिक जांच में नरबलि की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल माैके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के मुताबिक, मृतक की पहचान 32 वर्षीय अखिलेश कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना स्थल पर एक चबूतरा बना हुआ है, वहीं एक झंडा भी लगा मिला। झंडे के नीचे कटा हुआ सिर रखा मिला, जबकि थाेड़ी दूरी पर धड़ पड़ा हुआ था। रविवार दोपहर काे स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा ताे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। प्रारंभिक जांच में यह नरबलि का मामला लग रहा है। एसडीओपी के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में पता चला है कि मृतक के पिता गोला कुशवाहा कैंसर से पीड़ित थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे उनकी भी मौत हो गई। घर में मां भी है, जो मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। परिवार में दाे छाेटे भाई है। फिलहाल पूरे मामले में ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें