एशिया की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ में कैदी सुरक्षित नहीं
एशिया की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल अब सुरक्षित नहीं रह गयी है। जी हां दिल्ली के तिहाड़ जेल नंबर 8- 9 में मंगलवार को सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस वारदात का एक CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आया था। एक और सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है जो कि हत्या के बाद का है। इस वीडियो में एक बार फिर पुलिस के सामने आरोपी टिल्लू ताजपुरिया के शव पर हमला करते दिख रहे हैं। वे उस पर वार कर 40 से ज्यादा वार कर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में तिहाड़ जेल के डीजी ने बड़ा एक्शन लिया है।
उन्होंने तीन असिस्टेंट सुप्रिंटेंडेंट, चार वार्डन को सस्पेंड कर दिया है। कुल सात अधाकारी-कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैंय़ इसके अलावा तीन वार्डन पर डिपार्टमेंटल इन्क्वारी शुरू की गई है. डीजी ने तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स के कमांडेंट से उसके नौ जवानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। तिहाड़ जेल नंबर 8- 9 में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का एक नया सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया है। जिसमें उसे पैरों से कुचल रहे हैं और सामने पुलिस कर्मी तमाशबीन बने हुए देख रहे हैं। इस मामले में एक असिस्टेंड सुप्रिंटेंटेंड समेत जेल के कुल 7 सुरक्षा कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
सामने आया CCTV फुटेज तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू को बैरक से खींच 100 से ज्यादा बार मारा चाकू, सामने आया CCTV फुटेज एग्जॉस्ट फैन की ब्लेड तोड़ कैदियों ने बनाया था चाकू, तिहाड़ जेल में ऐसे हुई थी टिल्लू ताजपुरिया की हत्या एग्जॉस्ट फैन की ब्लेड तोड़ कैदियों ने बनाया था चाकू, यह सीसीटीवी फुटेज तिहाड़ जेल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा हैय़ पहले आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कोई भी सुरक्षाकर्मी टिल्लू को बचाने के लिए नहीं आया. दूसरा सीसीटीवी फुटेज 6 बजकर 15 मिनट का है. इसमें टिल्लू की बॉडी को सुरक्षाकर्मी एक चादर में रखकर घसीटकर ला रहे हैं. इसी बीच सुरक्षाकर्मियों के सामने हमलवार फिर आते हैं. वे फिर टिल्लू की बॉडी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करते हैं।
तिहाड़ जेल के सुरक्षाकर्मी इस दौरान तमाशबीन बने रहते हैं। तिहाड़ जेल की सुरक्षा तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स करती है। यह उसी के जवान हैं। इससे पहले आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि टिल्लू ताजपुरिया लाल टीशर्ट और हाफ पैंट पहने हुआ था। 6 से 7 कैदी चादर के सहारे जेल के फर्स्ट फ्लोर से नीचे उतरते हैं और हाई रिस्क जोन में बंद कैदी टिल्लू की बैरक में घुस जाते हैं. किसी तरह जान बचाने के लिए टिल्लू ताजपुरिया बैरक से बाहर आता है। लेकिन गैंगवार में शामिल कैदी नुकीले हथियार से उस पर कम से कम 100 से ज्यादा वार करते हैं। टिल्लू ताजपुरिया का नाम 2021 में दिल्ली की एक अदालत में गैंगस्टर जितेंगेर गोगी की हत्या में सामने आया था। उसकी हत्या को गोगी के मर्डर के बदले के रूप में देखा जा रहा है।





