मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

'टाइगर अभी जिंदा है', बिहार में मतगणना से पहले जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'टाइगर अभी जिंदा है', बिहार में मतगणना से पहले जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को अंतिम चरण के मतदान के बाद सभी लोगों की नजर 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। इससे पहले तमाम एजेंसियों के जारी एग्जिट पोल में फिर से एनडीए सरकार आने की संभावना जताई गई है।

एग्जिट पोल में फिर से एनडीए की सरकार बनने की संभावना को लेकर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

अधिकांश एग्जिट पोल में एक बार फिर जदयू के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना व्यक्त की गई है। इससे जदयू नेताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।

इस बीच, पटना के जदयू कार्यालय के सामने समर्थकों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े कई तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। एक पोस्टर में नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा गया है- 'टाइगर अभी जिंदा है'।

पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर है और लिखा गया है, "दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण, अल्पसंख्यक के संरक्षक, टाइगर अभी जिंदा है।"

इधर, एक अन्य पोस्टर में बिहार के विकास की तस्वीर उकेरी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर में लिखा गया है, "हम सबकी है एनडीए सरकार, तभी विकास की पटरी पर दौड़ रहा बिहार।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण के तहत 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतगणना 14 नवंबर को होनी है। मतगणना को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मतदान के बाद विभिन्न एग्जिट पोल के जारी आंकड़े में एनडीए को बढ़त दिखाई गई है। हालांकि एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं।

बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।

प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें