मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर : नशे की हालत और वर्दी के अहंकार में चूर टीआई ने फोड़े गाड़ियों के कांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जबलपुर,। गोराबाजार थाना अंतर्गत आकाश एंक्लेव सोसाइटी में रहने

वाले लोगों की कारों के कांच रात में फोड़ दिए गए। यह कांच किसी गुंडे

बदमाश ने नहीं बल्कि जबलपुर के गोरा बाजार थाना के पूर्व थाना प्रभारी जो

इस समय छिंदवाड़ा चौरई में पदस्थ हैं संजय भलावी ने फोड़े हैं, और वह भी

भरपूर नशे की हालत में।

चौकी के पुलिस वाले और कॉलोनी निवासी उनकी

इस हरकत पर उन्हें रोकने का प्रयास करते रहे परंतु वर्दी के अहंकार और नशे

में चूर थाना प्रभारी ने किसी की नहीं सुनी और उन्होंने एक के बाद एक जितनी

कारें खड़ी थीं सबके कांच तोड़ दिए। इतना ही नहीं उसने सबको धमकाया कि मैं

थाना प्रभारी हूं जिसको जो बिगाडना बिगाड़ ले। इसके बाद किसी तरह स्थानीय

पुलिस जो की मौके पर पहुंच गई थी, ने नशेड़ी थाना प्रभारी को समझाया परंतु

वर्दी को बदनाम करने पर आमादा संजय भलावी ने किसी की नहीं सुनी।

कॉलोनी

निवासी मोहन सिंह राजपूत ने बताया की संजय भलावी जो की थाना प्रभारी है ने

हम सभी से गाली गलौज की एवं जितने निवासी हैं सभी की गाड़ियों में

तोड़फोड़ की है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से इस पर कार्रवाई की मांग की है।

यह तो मौका नशे की हालत में तोड़फोड़ और अभद्रता का है वहीं शहर के उपनगरीय

इलाके की एक चौकी में तो एक एएसआई स्तर के पुलिसकर्मी ने अवैध शराब की

बिक्री की शिकायत करने आए पीड़ित से यहां तक कह दिया कि यह शराब तो सरकार

बिकवाती है जाकर सरकार से बोलो। बहरहाल शहर में इस तरह के पुलिसिया व्यवहार

अब चर्चा में है। कम्युनिटी पुलिसिंग का दावा करने वाले वरिष्ठ अधिकारी

किये गये इन व्यवहारों की जमीनी हकीकत से रूबरू क्यों नहीं होते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें