मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

तीसरे दिन बरामद हुआ फुलवरिया डैम में डूबे युवक की तैरती लाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। जिले में रजौली के फुलवरिया जलाशय में 30 मई को दोस्तो संग स्नान करने गया डूबे युवक की लाश शनिवार को जलाशय में तैरते हुए बरामद की गई। रजौली ड्योढ़ी के रजवरिया टोला निवासी गोपाल उर्फ फंटूश का तैरता हुआ शव शनिवार को बरामद हो गया है। मृतक गोपाल उर्फ फंटूस राजवंशी अपने चार साथियों के साथ बीते 30 मई को फुलवरिया डैम में नहाने गया था।नहाने के क्रम में अचानक गहरे पानी मे जाने से उसकी मौत हो गई थी।एसडीआरएफ की टीम शव निकालने में रही थी असफल :मृतक गोपाल राजवंशी उर्फ फंटूश की डूबने की सूचना दोस्तो के द्वारा स्वजन को दी गई जिसके बाद सभी लोग डैम पहुँचे और घटना की सूचना रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी गई सूचना के उपरान्त दलबल के साथ अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष फुलवरिया डैम पहुँचे और मृतक के अन्य साथियों से जानकारी प्राप्त किया उसके बाद स्थानीय गोताखोरों के मदद से शव को ढूंढने का प्रयास किया गया।लेकिन सफलता हाथ नही लगी तब घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दिया गया उसके बाद बिहटा से आई एसडीआरएफ की टीम ने शव को ढूंढने का प्रयास किया और लगातार 12 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद भी शव ढूंढने में एसडीआरएफ की टीम असफल रही और शाम होने के बाद पुनः शनिवार की सुबह शव ढूंढने की बात कही गई। लेकिन शनिवार की सुबह जैसे ही रात्रि गश्ती की टीम एसआई गौतम कुमार के नेतृत्व में डैम पहुंची तो देखा कि शव डैम के किनारे लगा हुआ है। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को दी गई।डैम पर पहुंचे अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।शव को देख बेसुध हुई मां :घटना की सूचना के बाद से ही परिजन काफी परेशान थे और मृतक के मां लगातार दहाड़े मारकर रो रही थी।लेकिन जैसे ही शनिवार की सुबह शव बरामद की सूचना मिली वैसे ही बेसुध होकर डैम पर ही गिर गई।बेटे की मौत के गम पूरे परिवार को झकझोर दिया। ग्रामीण नवादा के जिलाधिकारी 10 लख रुपये मुआवजे की भी मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें