मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दो बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

प्रतापगढ़। जिले के छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाईवे-56 पर तीन मुंडा चौराहे के पास हुआ, जब होटल से खाना खाकर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।थानाधिकारी प्रवीण टांक के अनुसार छोटी सादड़ी के सेमरथली निवासी हर्षित गोयल (30) पुत्र शैलेंद्र गोयल और पंकज प्रजापत होटल में भोजन कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से आ रही दूसरी बाइक पर थानपुर निवासी राहुल मीणा, अनिल मीणा (17) पुत्र प्रेमचंद और हरीश मीणा (16) पुत्र देवीलाल मीणा सवार थे। तीन मुंडा चौराहे के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी युवक सड़क पर दूर जा गिरे।सूचना मिलते ही छोटी सादड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल हर्षित और पंकज को उप जिला चिकित्सालय छोटी सादड़ी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हर्षित गोयल को मृत घोषित कर दिया। पंकज प्रजापत को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया।वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल मीणा, अनिल मीणा और हरीश मीणा को जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा ले जाया गया। उपचार के दौरान अनिल मीणा और हरीश मीणा ने दम तोड़ दिया, जबकि राहुल मीणा का निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल राहुल मीणा की स्थिति की जानकारी ली और पीएमओ डॉ. राघव सिंह व नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी को समुचित और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें