मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

ब्लाइंड विमेंस टीम का हिस्सा रही मध्य प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी: सीएम मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ब्लाइंड विमेंस टीम का हिस्सा रही मध्य प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी: सीएम मोहन यादव

भोपाल। अभी हाल ही में आयोजित ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम की मध्य प्रदेश की तीन महिला खिलाड़ी हिस्सा रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीनों खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है।

तीनों महिला खिलाड़ियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सीएम मोहन यादव से भेंट की। इन खिलाड़ियों में सुनीता सराठे, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए तीनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे, जिसमें से 10-10 लाख रुपए नकद और 15-15 लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में होंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने तीनों खिलाड़ियों और तीनों कोच का ट्राफी और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश का नाम रोशन करने वाली तीनों खिलाड़ियों की आगामी पढ़ाई और कोचिंग आदि की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। उन्‍होंने महिला खिलाड़ियों के कोच सोनु गोलकर, ओमप्रकाश पाल और दीपक पाहड़े को एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

बता दें कि भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025 के फाइनल मैच में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में मध्य प्रदेश की उपरोक्त तीन प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल थीं। इनमें ऑलराउंडर कैटेगरी में खेलने वाली सुनीता सराठे (नर्मदापुरम), सुषमा पटेल (दमोह), और बेट्समैन तथा विकेटकीपर के रूप में खेलने वाली दुर्गा येवले (बैतूल) का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

दरअसल, राज्य में खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक तरफ जहां सुविधा मुहैया कराई जा रही है, वहीं बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। इससे पहले बुंदेलखंड से नाता रखने वाली क्रांति गौड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में बेहतर प्रदर्शन किया था, जिनका राज्य सरकार की ओर से सम्मान किया गया और प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें