मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकी ढ़ेर, तलाशी अभियान जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकी ढ़ेर, तलाशी अभियान जारी

कुलगाम,। कुलगाम जिले के रेडवानी पाईन इलाके में मंगलवार सुबह एक

बार फिर शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादी मार गिराए

हैं। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से तीन आतंकवादियों के शव बरामद किए

गए हैं जबकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

उन्होंने कहा

कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभियान पूरा होने के बाद की जाएगी। इससे

पहले इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद सोमवार

शाम को पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने रेडवानी पाईन में घेराबंदी और

तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध

स्थान की ओर बढ़ी छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर

दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एहतियाती उपायों के कारण रात में अभियान

रोक दिया गया था और आज सुबह फिर से शुरू किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें