मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानाध्यापक की गलती से तीन छात्र मैट्रिक परीक्षा से वंचित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। जिले के तरहसी प्रखंड के सेलारी स्थित स्त्रोनत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार दुबे की लापरवाही से तीन छात्र मैट्रिक की परीक्षा से वंचित रह गए। तीनों छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं आया। तीनों छात्रों ने आक्रोश व्यक्त किया है और प्रधानाध्यापक की गलती करार दिया है। छात्रों ने कहा कि उनका भविष्य और पूरे वर्ष की पढाई चौपट हो गयी। हालांकि मामला सामने आने पर प्रधानाध्यापक मामले को रफादफा करने के लिए दो महीने बाद परीक्षा दिला देने और पैसे का झांसा देते नजर आए।

मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि अभी तक इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं दी गयी है। अगर ऐसा मामला है तो इसमें स्कूल प्रशासन की गलती होगी। सख्त कार्रवाई की जायेगी। मामले की जांच कराई जा रही है।

परीक्षा से वंचित छात्रों में आरेदाना के रोहित कुमार यादव, तीनफेड़ी के धीरेन्द्र कुमार एवं उदयपुरा वन के गुलाम शाबीर अंसारी शामिल हैं। छात्रों ने जानकारी दी कि स्कूल में नियमानुसार परीक्षा फार्म भरा गया था। प्रधानाध्यापक अजय दुबे सारे कागजात आनलाइन कराने के लिए मेदिनीनगर लेकर गए थे। उनका एडमिट कार्ड नहीं बनने से परीक्षा नहीं दे पाए। प्रधानाध्यापक की गलती से उनका भविष्य चौपट हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें