मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के बापा नगर में तीन मंजिला मकान का आधा हिस्सा गिरा, 12 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के बापा नगर में तीन मंजिला मकान का आधा हिस्सा गिरा, 12 घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मध्य जिले के करोलबाग स्थित बापा नगर में बुधवार सुबह तीन मंजिला एक मकान आधा हिस्सा गिर गया। इसमें कई लोग दब गए। समाचार लिखे जाने तक 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।मध्य जिले के डीसीपी एम हर्ष वर्धन के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बापा नगर में तीन मंजिला एक मकान गिर गया है। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोपहर 12.30 बजे तक 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। इन सभी घायलों का आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।दिल्ली की नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से बात कर पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाने को कहा है। उन्होंने बताया कि इस हादसे को लेकर उन्होंने दिल्ली नगर निगम के मेयर से भी बात की है।उन्होंने कहा कि इस साल बहुत बारिश हुई है, ऐसे में इस तरह के हादसे होने की आशंका लगातार बनी हुई है।उन्होंने दिल्ली वासियों से आग्रह किया कि जिस किसी मकान में हादसे की आशंका हो तो तत्काल प्रशासन और निगम को सूचना दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें