मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

एनजेपी-आनंदविहार साप्ताहिक ट्रेन से 87 लीटर विदेशी शराब सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कटिहार। कटिहार जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर खड़ी साप्ताहिक ट्रेन संख्या 12523 एनजेपी-आनंदविहार से रेल पुलिस ने सोमवार को 87.180 लीटर विदेशी शराब की 239 बोतले जब्त की है।

रेल एसएचओ मो. अल्लाउद्दीन ने सोमवार को बताया कि रेल पुलिस द्वारा एसी-3 की बोगी एम चार से शराब सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्करों में बेगूसराय जिले के अनीश कुमार (24), चंद्र शेखर कुमार 24) और कृष्ण कुमार पंडित (26) शामिल है।

एसएचओ ने बताया कि उक्त मामले में रेल थाना में तीनों आरोपियों के विरुद्ध 30-ए बिहार मघ निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत कांड संख्या 37/24 दर्ज कर लिया गया है। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि कटिहार रेल पुलिस कप्तान डॉ. संजय भारती के निर्देशानुसार रेल क्षेत्र में मघ निषेध की रोकथाम हेतु गठित स्पेशल टीम द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें