मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने 122 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने 122 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

कटिहार। कटिहार जिला के कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक जुगाड़ गाड़ी से कुल 122.857 लीटर विदेशी शराब बरामद की है और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।कोढ़ा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि महीनाथपुर पेट्रोल पम्प के पास तीन व्यक्ति एक जुगाड़ गाड़ी से अवैध शराब की खेप लेकर आ रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर पुलिस बल के साथ पर वाहन जाँच अभियान चलाया गया।जाँच के क्रम में महीनाथपुर पेट्रोल पम्प के पास एक जुगाड़ गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 122.857 लीटर विदेशी बरामद किया गया तथा तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार तस्करों में मो. गुलजार मंसूरी (21वर्ष) पिता अमजद मंसूरी ग्राम बालूटोला वार्ड न०-17 हथवाड़ा, पवन कुमार (25वर्ष) पिता रामलाल मुखिया ग्राम काली नगर वार्ड न०-14 हथवाड़ा एवं मो. अमजद मंसूरी (19वर्ष) पिता नसीर मंसूरी ग्राम काली नगर वार्ड न०-17 हथवाड़ा, सभी थाना फलका, जिला कटिहार शामिल है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें