मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

यमुनानगर। यमुनानगर के गुरुनानक खालसा गर्ल्ज कॉलेज रोड पर शुक्रवार की रात तीन दुकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सहायता से अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया गया।गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।शनिवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती देर रात बिजली के खंभे पर तारों के फैले जाल के चलते सूरज बैग स्टोर नामक होलसेल दुकान पर लगे बिजली के बोर्ड पर आग लग गई और आग के तेज लपटें दोनों मंजिलों पर बड़ी तेजी से फैल गई। जिसके बाद साथ वाली एक चप्पल के स्टोर और चौहान पेपर मार्ट की दुकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।सूरज बैग स्टोर के मालिक ने दूसरी मंजिल पर चढ़कर बोर्ड से बिजली की तार हटाने का प्रयास किया लेकिन पैर फिसलने से वह दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पंकज ने बताया कि तीन गाड़ियों की मदद से रात को इन तीनों दुकानों में लगी आग पर काबू पा लिया गया।गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है। सूरज बैग स्टोर की दोनों मंजिलों पर आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें