मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत ,चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत ,चार घायल

नवादा।नवादा जिले की सीमा से सटे जमुई जिले के सिकंदरा में मंगलवार की अहले सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार घायल हो गए हैं ।घायलों में चालक वरुण कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिसे पटना मेडिकल कॉलेज भेजा गया है ।नवादा जिले के कुंज गांव के वीरेंद्र सिंह ,रमाकांत सिंह तथा अरुण सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है ।।ग्रामीणों ने बताया कि नवादा जिले के गोविंदपुर थाने के कुंज गांव के वीरेंद्र सिंह अपनी पोती का तिलक फलदान के लिए लखीसराय गए थे ।तिलकोत्सव संपन्न कर लोगे स्कॉर्पियो से लौट रहे थे ।इसी बीच सिकंदरा चौक पर बालू लदा एक हाईवे ने स्कॉर्पियो में सीधे टक्कर मार दी ।इस कारण तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया ।मौत की खबर उनके स्थानीय परिजनों ने दी। समाजसेवी मनदीप सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद हाईवे लेकर चालक भागने में सफल हो गया। लाश लाने मंगलवार को परिजन जमुई के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें