मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुरैनाः रपटा पार करते समय ट्रैक्टर के साथ बहे तीन लोग, एक को बचाया, दो की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरैना। जिले के कैलारस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेड़ाकलां में शुक्रवार को उफनती नदी के रपटे को पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत तीन लोग नाले में गिर गए। हालांकि, एक को तो आसपास के लोगों ने बचा लिया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण दो लोग नाले में बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कैलारस तहसील के खेड़ाकला गांव के पास झुण्डपुरा के रास्ते पर बरसाती नाला भी उफान पर चल रहा है और रपटे के ऊपर से पांच से छह फीट पानी तेजी से बह रहा है। इसी रपटे से शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर तीन लोग नदी पार कर रहे थे। रपटे के ऊपर तेज बहाव में ट्रैक्टर के साथ तीनों लोग बहने लगे। इसी दौरान रपटे के आसपास खड़े लोगों ने एक को तो बचा लिया है। लेकिन दो लोग पानी के साथ बह गए हैं। दोनों ग्रामीणों की तलाश की जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस व प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं और दोनों को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें