मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में टीएमसी सांसद व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई में टीएमसी सांसद व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

मुंबई। पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद यूसुफ पठान के ससुर को उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दो दिन पहले मुंबई के भायखला इलाके में इन लोगों ने एक गुजराती परिवार पर हमला किया था। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई की भाखला पुलिस ने युसूफ पठान के ससुर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी फरार है।

भायखला पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी यूसुफ खान (30) शनिवार रात करीब 9 बजे घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी से पानी उछलकर शोएब खान (35) पर जा गिरा।

यूसुफ खान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत माफी मांगी लेकिन शोएब ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बांस की लकड़ी से कार का विंडशील्ड तोड़ दिया। इसके बाद शोएब ने यूसुफ खान पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घर लौटने के बाद यूसुफ खान के परिवारवालों ने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। पुलिस स्टेशन जाते समय रास्ते में उनकी मुलाकात खालिद खान उर्फ मकालिक (यूसुफ पठान के ससुर) से हुई, जिन्होंने अपने बेटे उमरसाद पठान (35), शोयब पठान और एक अन्य आरोपी शेहबाज पठान के साथ मिलकर बहस शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद खालिद, उमरशाद, शोएब और शेहबाज ने बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से यूसुफ खान और उनके रिश्तेदारों पर हमला किया। इस हमले में यूसुफ खान के भाई सलमान का हाथ फ्रैक्चर हो गया जबकि उनके चाचा जाकी अहमद को गंभीर चोटें आईं। इस मामले में शेहबाज फरार है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और बरामद बांस की लाठियां और बेसबॉल बैट के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी सीसीटीवी फुटेज और गवाहों द्वारा स्पष्ट रूप से पहचाने गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें