मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की  मौत

छपरा। दाउदपुर थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बनवार ढाला के समीप तेज रफ्तार ट्रक और सीएनजी टेंपो के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयावह था कि टेंपो पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।अब तक तीन लोगों की हुई मौत,जानकारी के अनुसार ऑटो चालक समेत तीन लोग छपरा से एकमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिवान की तरफ से तेज गति में आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा भेजा। इलाज के दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ऑटो को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो में कुछ वाद्य यंत्र भी रखे हुए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि ऑटो में सवार लोग किसी सांस्कृतिक या नाच-गाने के कार्यक्रम से जुड़े कलाकार हो सकते हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि ऑटो सीएनजी चालित होने के बावजूद उसमें आग या विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें