मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर घायल

सवाई माधोपुर। कोटा–लालसोट मेगा स्टेट हाईवे पर गुरुवार रात कुस्तला सर्किल के पास आमने-सामने भिड़े दो ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।रवांजना डूंगर थाना अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि एक ट्रक सवाई माधोपुर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक 8 लेन एक्सप्रेस-वे से उतरकर हाईवे पर चढ़ रहा था। एक ट्रक में सब्जियां, जबकि दूसरे में प्लाई बोर्ड लदा हुआ था। रात में कुस्तला सर्किल के पास दोनों ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई।हादसा इतना भयावह था कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।पुलिस ने ट्रकों में फंसे चारों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया।थानाधिकारी दिलीप कुमार के अनुसार, मौके से मिले आधार कार्ड के आधार पर दो मृतकों की पहचान सुनील कुमार पांडेय और भवानी के रूप में हुई है। तीसरे मृतक और गंभीर घायल की पहचान के प्रयास जारी हैं।पुलिस के मुताबिक, एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें