मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप में आग लगने से तीन की जिंदा जलकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप में आग लगने से तीन की जिंदा जलकर मौत

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार अल सुबह एक भीषण हादसा हुआ। रैणी थाना अंतर्गत एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 131.5 पर दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के तुरंत बाद पिकअप में चिंगारी उठी और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया।

इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई और वाहन में बैठे लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एनएचएआई की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तुरंत बाहर निकालकर रैणी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे चालक की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

तीनों मृतकों के शव को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में मृतकों और घायल की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचान हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी मोहित, मध्यप्रदेश के सागर निवासी दीपेंद्र और पदम के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी हन्नी के रूप में की गई है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि हादसे के दौरान आपस में कई वाहन टकराए हो सकते हैं, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घटनास्थल पर केवल जली हुई पिकअप ही मौजूद थी और कोई अन्य वाहन वहां नहीं मिला। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें