मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में अबतक 03 नक्सली ढेर, 1200 जवानों ने इलाके को घेरा, कई नक्सली घिरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में अबतक 03 नक्सली ढेर, 1200 जवानों ने इलाके को घेरा, कई नक्सली घिरे

छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में अबतक 03 नक्सली ढेर, 1200 जवानों ने इलाके को घेरा, कई नक्सली घिरे

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पीडिया के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबल जवानों ने अबतक 03 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इन नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। मौके पर कई बड़े नक्सली मौजूद हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को पीडिया के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसमें हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव सहित बड़े कैडर्स के नक्सलियों की इस कमेटी में डीकेएसजेड, डीव्हीसीएम एवं एसीएम कैडर के बड़े नक्सली लीडरों के शामिल होने की जानकारी थी।

इस जानकारी पर तीन जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के सुरक्षा बल संयुक्त अभियान पर निकले और शुक्रवार सुबह पीडिया के जंगल में मुठभेड़ के बीच अब तक तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है। नक्सली इस इलाके में बुरी तरह से फंसे हुए हैं और इनमें से कुछ नक्सली गोली लगने से घायल भी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें