मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हसीना के खिलाफ आईसीटी में तीन और शिकायत दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर 15 जुलाई से पांच अगस्त के बीच मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए कल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) की जांच एजेंसी में तीन और शिकायतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी बांग्लादेश के समाचार पत्र द डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में दी है।द डेली स्टार के अनुसार, इसके अलावा हसीना के खिलाफ हत्या के नौ व एक अन्य मामला कुछ दिन पहले दर्ज किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अब तक कुल 44 मामले दर्ज किए गए। इनमें हत्या के 35, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात, अपहरण का एक और बीएनपी के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल है। जांच एजेंसी के उप निदेशक (प्रशासन) अताउर रहमान ने कहा है कि हमने तीन शिकायतें दर्ज कर इस तरह सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें