मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

रोहतास में बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रोहतास में बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन की मौत

रोहतास। बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के मुजनू गांव निवासी मंतोष कुमार 20 वर्ष, भुअर कुमार 18 वर्ष व सजन कुमार 22 वर्ष के रूप में की गई है।घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है। स्कॉर्पियो पर बीईओ दावथ का बोर्ड लगा है।बाइक सवार तीनो युवक अपने गांव से रामनगर शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे तभी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीण स्कॉर्पियो को रोक दिए। गाड़ी पर बीईओ दावथ का बोर्ड लगा होने के कारण किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचाए ।ग्रामीण बताते हैं कि शिक्षा विभाग के वाहन को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया जा रहा है । पुलिस घटना की जांच कर रही है। वाहन पर लगे बीईओ के बोर्ड की भी जांच कराई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें