मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत; 26 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत; 26 घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में जा रही बारातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक बस मुरैना से उज्जैन जा रही थी। इसी दौरान ब्यावरा शहर के पास कचरी गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस में मुरैना के तोमर परिवार के करीब 45 लोग सवार थे, जो शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्री एक-दूसरे से टकराकर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 26 घायलों का इलाज शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आठ घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें सिर, सीने और रीढ़ में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

घायलों में सात महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। इनमें एक पांच वर्षीय बच्चा भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

हादसे के बाद मुरैना और उज्जैन दोनों परिवारों में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें