मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

बालाघाट में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हॉक फोर्स के तीन जवान झुलसे, सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बालाघाट में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हॉक फोर्स के तीन जवान झुलसे, सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा

बालाघाट। मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के बोरवन जंगल में रविवार देर रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हॉक फोर्स के तीन जवान झुलस गए। तीनों को तत्काल बेहतर ईलाज के लिए गंभीर हालत में गोंदिया (महाराष्ट्र) रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर रात करीब 11.30 बजे हुआ। किरनापुर थाना क्षेत्र के बोरवन जंगल में हॉक फोर्स के जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर थे। रात में जवान सर्चिंग कर रहे थे। इस दाैरान गरज-चमक के साथ लगातार बारिश भी हो रही थी। बारिश से बचने के लिए तीनों जवान टेंट में विश्राम कर रहे थे। अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ पास के बांस के जंगल में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में तीन जवान आ गए। बिजली के तेज झटके से जवान झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में प्रधान आरक्षक देवेंद्र, आरक्षक छत्रपाल और उज्जवल शामिल हैं। सूचना पर अन्य जवान मौके पर पहुंचे, उन्हें तुरंत गोंदिया के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी हालत स्थिर है।पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारीबालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि हादसे में किसी भी जवान को गंभीर चोट या जलन नहीं हुई है। प्रधान आरक्षक देवेंद्र को स्ट्रेचर के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि आरक्षक छत्रपाल और उज्जवल खुद चलकर एम्बुलेंस तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीनों जवानों की स्थिति स्थिर है। एहतियातन बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोंदिया रेफर किया गया है। एसपी मिश्रा ने आश्वासन दिया कि घायल जवानों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। गोंदिया के अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जवानों की देखभाल कर रही है। हॉक फोर्स के अन्य जवान भी अपने साथियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।नक्सल क्षेत्र में चुनौतियों का सामनाबोरवन जंगल नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। हॉक फोर्स के जवान यहां लगातार ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों पर नकेल कस रहे हैं। लेकिन प्राकृतिक आपदा ने इस बार जवानों को मुश्किल में डाल दिया। मौसम विभाग ने भी हाल के दिनों में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें