मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

चार लड़कियाें की तालाब में डूबकर माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में बांका जिले के चांदन के आनंदपुर थाना क्षेत्र के बेहरार गांव में मंगलवार काे चार लड़कियाें की माैत तालाब में डूबने से हाे गयी। चारों लड़कियां करमा-धरमा पर्व के मौके पर नहाने के लिए तालाब में गई थीं। तभी एक के बाद एक चारों गहरे पानी में चली गईं। हादसे के बाद परिवार वालाें के साथ पूरे गांव में मातम का माहाैल है।बताया जा रहा है कि गांव की पांच लड़कियां मंगलवार की सुबह नहाने के लिए तालाब पर गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची तालाब के गहरे पानी में चली गयी। एक दूसरे काे बचाने के दाैरान चाराें बच्चियों की माैत डूबने से हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों लड़कियों के शवों को पानी से बाहर निकाला। मृतक लड़कियाें में बेहरार गांव निवासी शंकर यादव की 14 वर्षीय बेटी पूनम कुमार, संजय यादव की 12 साल की बेटी निशा कुमार, विनोद यादव की 15 वर्षीय बेटी पुष्पा कुमारी और बजरंगी यादव की 14 साल की बेटी ज्योति कुमारी है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन शुरू की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें